नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता की शुरुआत। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता की शुरुआत।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दिया की पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य ऐसे गांव को सम्मानित करना है, जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने वाले पर्यटन स्थल का सबसे अच्छा उदाहरण हो, समुदाय आधारित मूल्यों और जीवन शैली को बढ़ावा देता हो और आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय स्थिरता के लिए स्पष्ट प्रतिबद्धता रखता हो। निम्नलिखित श्रेणियों के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे:
(i) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – हेरिटेज
(ii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – कृषि पर्यटन
(iii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – शिल्प
(iv) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – जिम्मेदार पर्यटन
(v) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – वाइब्रेंट विलेज
(vi) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – साहसिक पर्यटन
(vii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – समुदाय आधारित पर्यटन
(viii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – कल्याण

आवेदन https://www.rural.tourism.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए और इसी माध्यम पर उनकी जांच की गई तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया गया।वर्ष 2023 में आयोजित सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता के पहले संस्करण में कुल 35 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में मान्यता दी गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!