एक क़दम महिला सशक्तिकरण की ओर।
|
😊 Please Share This News 😊
|

राजसमन्द-राजसमन्द नगर क्षेत्र में महावीर इन्टरनेशनल ‘वर्धमान’ कांकरोली के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय “माँ बेटी राखी मेला” में अतिथि के रूप में दिप्ती किरण माहेश्वरी को उपस्थित होने का सुअवसर मिला।दिप्ती किरण माहेश्वरी ने बताया कि इस रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मेले में मातृशक्ति द्वारा लगाए गए विभिन्न घरेलू उत्पादों के स्टाल का अवलोकन किया एवं उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला को देखकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदमों से हर्ष की अनुभूति हुई। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से लघु उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक श्रेष्ठ मंच मिलता है एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी होने की प्रेरणा जागृत होती है। उन्होंने कहा कि यह अवसर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है जिससे महिलाएंओं को आगे आने का अवसर मिलता है इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।अंत में उन्होंने कहा कि इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल वर्धमान के पदाधिकारियों,
सदस्यों एवं समस्त आयोजक समिति मातृशक्ति सदस्यों
का आत्मीय आतिथ्य सम्मान हेतु आभार व्यक्त करती हूं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
