नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में जुझारजी के मंदिर प्रांगण में विधायक रवीन्द्रसिंह भाटी का भव्य स्वागत। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में जुझारजी के मंदिर प्रांगण में विधायक रवीन्द्रसिंह भाटी का भव्य स्वागत।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-जुझार श्री मालदेव जी सोलंकी मंदिर प्रांगण में विधायक शिव ( बाड़मेर) का भव्य स्वागत किया गया है। भीनमाल शहर के महावीर चौराहे स्थित जुझार श्री मालदेव जी सोलंकी व सती माताजी मंदिर प्रांगण में विधायक श्री मान रविन्द्र सिंह भाटी शिव ( बाड़मेर) ने जुझार बावसी के दर्शन किये। उसके पश्चात उनका स्वागत सोलंकी राजपूत युवा संगठन द्वारा साफा, शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया है एवं श्री क्षेमंकरी माताजी व श्री वाराह श्याम भगवान की तस्वीर भेंट की गई। ज्ञात रहे कि श्री जुजार मालदेव जी सोलंकी गढमगा रावों की बही व इतिहास के अनुसार मालदेव सोलंकी के समय भीनमाल गढ़ पर सिरोही महाराजा रायसिंह फौज को साथ लेकर भीनमाल को अधीन करने के लिए नगर के चारों तरफ से घेर कर घमासान युद्ध किया। जिसमें मालदेव ने घोडे पर लड़ते हुए गांव ( नगर) की रक्षार्थ हेतु बलिदान दिया। उनके पीछे ठकुरानियां माणक कंवर राठौड़ व जस कंवर चौहान सती हुए। सिरोही के महाराजा के छाती में बाण लगा, जिससे वे मुर्छित हो गये। उनकी फौज में भगदड़ मच गई, जिससे फौज सिरोही वापस लौट गई ।यह घटना संवत 1545 के समय की है। इस मौके पर ठा .सा. जबरसिंह लेदरमेर ,ठा.सा.वाग सिंह खानपुर , हरिसिंह, हडमतसिह , जबरसिंह, जीव सिंह, कालुसिंह, पेपसिह, रामपाल सिंह धनवाड़ा, मंगल सिंह, दलपत सिंह, मालसिंह लेदरमेर, उतम सिंह, सुरम सिंह , छैलसिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सरजीत सिंह, जनक सिंह, सुजान सिंह, चन्द सिंह, डुंगर सिंह, मुकेश महेश्वरी, रमेश माली , गंगासिंहसांपणी युवराज सिंह देवल जबराराम सुथार , मोहब्बत सिंह रावणा राजपूत आसाराम माली , अबु खां मिरासी अन्य सैकड़ों की तादाद में शहरवासी उपस्थित रहे।

गंगासिंहसांपणी युवराज सिंह देवल जबराराम सुथार , मोहब्बत सिंह रावणा राजपूत,आसाराम माली

अबु खां मिरासी अन्य सैकड़ों की तादाद में शहरवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!