नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना की।

😊 Please Share This News 😊

सालासर-19 अगस्त। राज्य के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत रविवार को सालासर दौरे पर रहे। मुख्य सचिव पंत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती छवि पंत के साथ सालासर मंदिर में दर्शन कर शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना की।श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदा नंदन पुजारी, भंवरलाल पुजारी सहित पुजारी परिवार ने पूजा-अर्चना करवाई तथा बालाजी की प्रतिमा भेंटकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर मुख्य सचिव का सम्मान किया। इस मौके पर श्री पंत ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्य सरकार के बजट में भी इसके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीमती पुष्पा सत्यानी, पुलिस अधीक्षक श्री जय यादव, एडीएम श्री मंगलाराम पूनिया एवं हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।श्री बालाजी गौशाला की व्यवस्थाओं को सराहा- मुख्य सचिव ने सालासर भ्रमण के दौरान श्री बालाजी गौशाला का अवलोकन किया और गौशाला की व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्य सचिव ने इस दौरान तिलकार्चन एवं माल्यार्पण कर गाय की पूजा-अर्चना की और गायों को हरा चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला समिति के अध्यक्ष रवि शंकर पुजारी से गौशाला के संचालन के बारे में जानकारी ली तथा सरकार से मिलने वाले अनुदान के बारे में भी पूछा। रविशंकर पुजारी ने बताया कि बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं  के सहयोग से गौशाला का संचालन किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने गौशाला में पशुओं को दिए जा रहे आहार, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला की व्यवस्थाएं अन्य गौशालाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने विजिटर रजिस्टर में अपनी टिप्पणी भी अंकित की और उम्मीद जताई कि भविष्य में इसी प्रकार बेहतर ढंग से गायों की सेवा होती रहेगी। उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन के लिए मॉडर्न तकनीक का उपयोग करते हुए गायों के लिए बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने गौशाला परिसर में करंज का पौधा लगाया।गोचर भूमि में किया पौधारोपण- मुख्य सचिव श्री पंत ने सालासर ग्राम पंचायत की ओर से गोचर भूमि में करवाये जा रहे पौधारोपण का निरीक्षण किया तथा बरगद का पेड़ लगाकर सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए कहा। ग्राम विकास अधिकारी राजेश बेरवाल से उन्होंने यहां किये गए पौधारोपण एवं उनके सरवाइवल के बारे पूछा। वीडीओ बेरवाल ने बताया कि पिछले साल यहां 1600 पौधे लगाए गए थे तथा इस वर्ष 1500 पौधे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य सचिव ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों की गतिविधियों के बारे में जानकारी की। जिला कलक्टर श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं का समुचित एवं aसमयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!