नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यपाल के सचिव पद पर डॉ.पृथ्वी ने पदभार संभाला। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राज्यपाल के सचिव पद पर डॉ.पृथ्वी ने पदभार संभाला।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 20 अगस्त। राज्यपाल के सचिव पद पर मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.पृथ्वी ने पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से अनौपचारिक संवाद किया। उन्होंने सभी से प्रतिबद्धता और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया है।उल्लेखनीय है कि डॉ. पृथ्वी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के अधिकारी हैं। बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी (एमबीबीएस)एवं अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त डॉ. पृथ्वी ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी यूएसए से स्वास्थ्य अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य नेतृत्व और प्रबंधन में मास्टर्स किया है। वह सार्वजनिक नीति और वरिष्ठ प्रबंधन के विशेषज्ञ हैं। बीकानेर, पाली, प्रतापगढ़ के वह जिला कलक्टर रहे हैं तथा राज्य सरकार में वित्त, जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि आदि महत्वपूर्ण विभागों में शासन सचिव पद पर रहते हुए उन्होंने विशिष्ट नवाचार करते हुए महती प्रशासनिक सेवाएं दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!