नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुस्तक “महानायक नरेंद्र मोदी जिसने बदल दी देश की तस्वीर” का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पुस्तक “महानायक नरेंद्र मोदी जिसने बदल दी देश की तस्वीर” का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

😊 Please Share This News 😊

इंदौर-श्रीराम सेवा साहित्य संस्थान के मंच पर पुस्तक महानायक जिसने बदल दी देश की तस्वीर का विमोचन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लेखिका सुशी सक्सेना और संस्थापिका दिव्यांजली वर्मा के साथ प्रकाशक अवधेश कुमार यादव, डौली झा, सुभांषू शर्मा और इंडियन आइरिस के संस्थापक नारायण सिंह राव ‘सैलाब’ मौजूद थे। कार्यक्रम में पुस्तक महानायक पर चर्चा की गई।महानायक पुस्तक लेखिका सुशी सक्सेना की नई पुस्तक है जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल पर आधारित है। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और सुधार कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।कुछ प्रमुख योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, मेक इन इंडिया योजना। इन योजनाओं के परिणामस्वरूप देश में कई सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, जैसे स्वच्छता में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि, बैंकिंग सेवाओं का विस्तार, उद्योग और विनिर्माण में वृद्धि आदि। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री जी की योजनाएं और सुधार देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।

अंत में दिव्यांजली वर्मा जी ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी उपस्थित महानुभावों को विदाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!