नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोनाली खत्री बनीं जनपरिषद की राष्ट्रीय सचिव। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सोनाली खत्री बनीं जनपरिषद की राष्ट्रीय सचिव।

😊 Please Share This News 😊

देहरादून-अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर समाजसेवी ,मॉडल एंड ग्लोबल कंसल्टेंट सुश्री को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने जन परिषद के देहरादून चैप्टर की वूमेन विंग के अध्यक्ष के साथ साथ जन परिषद की वूमेन विंग का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 225 से अधिक एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।सुश्री सोनाली जिन के इस मनोनयन पर Rajnewslive.com के Editor-in-chief श्री ललित कुमार एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!