जगदीप गुप्ता बने जन परिषद के रोहिणी चैप्टर के अध्यक्ष।
|
😊 Please Share This News 😊
|

दिल्ली-अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने, जन परिषद की वूमेन विंग की राष्ट्रीय सचिव डॉ सोनाली खत्री की अनुशंसा पर श्री जगदीप गुप्ता को, जन परिषद के रोहिणी चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर दस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है तथा ग्यारहवीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सितंबर में बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित की जा रही है।संस्था के इस समय पूरे देश में 225 एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं।संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय,सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
