पेरिस-पैरालिंपिक में जयपुर की अवनी लेखरा ने जीता स्वर्ण पदक एवं मोना अग्रवाल को मिला कांस्य पदक।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल -पेरिस-पैरालिंपिक में जयपुर की अवनी ने गोल्ड जीता,मोना अग्रवाल को मिला ब्रॉन्ज मेडल लेखरा का लगातार दूसरे ओलिंपिक में पदक।पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने आज दो पदक जीते। जयपुर की अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने आर-2 महिला 10 एम एयर राइफल एसएच-1 में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते। फाइनल राउंड में अवनी पहले और मोना तीसरे नंबर पर रहीं। इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी 625.8 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। वहीं, मोना अग्रवाल 623.1 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर रही थीं।अवनी 2020 पैरालिंपिक में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। वहीं, मोना अग्रवाल ने पहली बार पैरालिंपिक में हिस्सा लिया। अवनी लेखरा ने टोक्यो में खेले गए पैरालिंपिक गेम्स 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें 50 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज भी मिला था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
