नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विभागीय योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकतम लोगों को मिले-निदेशक नलिनी कठोतिया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विभागीय योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकतम लोगों को मिले-निदेशक नलिनी कठोतिया।

😊 Please Share This News 😊

सवाईमाधोपुर– अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक नलिनी कठोतिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रही।इस दौरान बाघों की नगरी में निदेशक महोदया के पधारने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना और कार्यक्रम अधिकारी भावना शर्मा ने स्वागत सत्कार करने के बाद विभागीय योजनाओं के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों को लाभान्वित करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।निदेशक नलिनी कठोतिया ने निर्माणधीन भवन का भ्रमण कर निर्माण कार्य कार्यदेश अनुसार पूर्ण करने के निर्देश देते हुए निर्माणाधीन बालक छात्रावास एवं कॉमन सर्विस सेन्टर के भूमि विवाद प्रकरण के सम्बन्ध में नगर विकास न्यास सचिव बृजेन्द्र मीना के साथ संयुक्त विजिट कर समाधान के लिए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव से फोन पर वार्ता की।
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज मीना ने बताया की निदेशक महोदया द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए उसमें अध्ययनरत विधार्थियों से सवाल पूछ कर उनके शैक्षणिक स्तर तथा उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम अधिकारी भावना शर्मा ने बताया कि निदेशक महोदया द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित मदरसा तालीमुल कुरआन देशवालियान, मदरसा तालीमुल इस्लाम अंसारियान एवं मदरसा अंजुमन इस्लामिया सवाईमाधोपुर का विस्तृत निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का मदरसों में अध्ययनरत छात्रों को पूर्ण लाभ देने के निर्देश प्रदान किए।उन्होंने ने योजनाओं का लाभ जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों तक पहुंचे इस बात पर विशेष जोर दिया।इस दौरान लेखाधिकारी मनीष कुमार गर्ग एवं वरिष्ठ सहायक दिनेश मीना, शुभम शर्मा,अब्दुल रसीद तथा कमालुद्दीन खांन ने निरीक्षण में सहयोग प्रदान किया तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं से निदेशक महोदया को अवगत करवाया।जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के संगठनों की अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक महोदया से मिलने की इच्छा थी लेकीन समय अभाव के कारण उनकी इच्छा मन की मन में रह गई।उन्होंने ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी से अनुरोध किया की आगामी में समय में निदेशक महोदया जब भी आए तो कुछ समय अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों को भी प्रदान करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!