नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिपल लोहार ने ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रिपल लोहार ने ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/राजीकावास की रिपल लोहार ने विश्वविख्यात विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया में श्रेष्ठ प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन। परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं होती सफलता एक दिन जरूर मिलती है जैसे रिपल पंचाल (लोहार ) को मिल गई। लक्ष्य प्राप्ति के लिए रिपल ने कभी मुड़कर नही देखा,उन्होंने सफलता प्राप्ति के लिए वह सब किया जो कर सकते थे। राजीकावास निवासी समाजसेवी कालूराम लोहार के सुपुत्र जुगल किशोर (software Engineer) हाल ऑस्ट्रेलिया जिसकी धर्मपत्नी रिपल पंचाल (लोहार) जो उच्च कोटि के शिक्षा स्नातकोत्तर उपाधि हेतु विदेश की विश्वविख्यात विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलोजी सिडनी) ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन कर रही थी जिसका आम परिणाम पहले आ गया था लेकिन दो विषय का अतिरिक्त अध्ययन कर रही थी जिसका दिनांक 26.8.2024 को परिणाम घोषित हुआ है उस परिणाम में “विशिष्ठता के साथ प्रथम श्रेणी” से ” मास्टर इन डिजीटल मार्केटिंग इंटरनेशनल बिजनेस एंड कस्टमर बिहेवियर्स ” (यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलोजी सिडनी) ऑस्ट्रेलिया से उपाधि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।रिपल पंचाल (लोहार ) ने माध्यमिक शिक्षा का अध्ययन सी. एन. विद्यालय आम्बावाडी,से उत्तीर्ण कर, उच्च माध्यमिक शिक्षा का अध्ययन कामेश्वर विद्यालय सेटेलाइट से उत्तीर्ण कर, स्नातक की उपाधि बी.कॉम. का अध्ययन एच.ए.कॉलेज ऑफ कॉमर्स, लॉ गार्डन अहमदाबाद से शिक्षा पूर्ण की था। रिपल के पिताजी श्री चंद्रकांत पंचाल जी केंद्रीय उत्पादन (CGST) व सीमा शुल्क कर (केंद्रीय कर विभाग) में अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं । माता श्रीमती शिल्पादेवी ग्रहणी है।रिपल की छोटी बहन जिया पंचाल जो वाडीलाल साराभाई म्युनिसिपल हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की उपाधि कर रही है। रिपल ने इस उपलब्धि के लिए अपने पिताजी ,माताजी और गुरुजनों के आशीर्वाद श्रेय दिया है।रिपल पंचाल की शादी 4 फरवरी 2024 को राजीकावास निवासी जुगल किशोर जो आईटी क्षेत्र में विश्व की पांचवे क्रम की LTIi Mindtree Ltd. सिडनी ऑस्ट्रेलिया में स्पेशल सॉफ्टवेयर इंजिनियर पद पर कार्यरत हैं।विश्वकर्मा समाज की होनहार बेटी रिपल पंचाल (लोहार ) ने कड़ी मेहनत कर विदेश की धरती पर यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलोजी सिडनी ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय के घोषित परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर उपाधि की सफलता प्राप्त कर गौरवान्वित किया, और नारी सशक्तिकरण का परिचय देकर राजस्थान के जालोर जिले के राजीकावास निवासी समाजसेवी कालूराम लोहार की पुत्र वधु ने जालोर जिला के साथ राजीकावास नाम रोशन किया है। विश्वकर्मा लोहार समाज की इस बेटी पर हमे गर्व है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!