नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीनगर बस्ती में सनातन संस्कृति जागरण संघ का 99 वा यज्ञ संपन्न हुआ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जीनगर बस्ती में सनातन संस्कृति जागरण संघ का 99 वा यज्ञ संपन्न हुआ।

😊 Please Share This News 😊

सामाजिक समानता व धर्म जागरण के साथ व्यसन मुक्त समाज की स्थापना हेतु यज्ञ प्रकल्प।भीनमाल -सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा अपने घर घर यज्ञ अभियान के माध्यम से समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिंदू समाज की स्थापना हेतु अगली कडी में 1 सितंबर, 2024, रविवार की साँय जगजीवन राम कॉलोनी स्थित जीनगर बस्ती में हनुमान चौक में अपने 99 वें यज्ञ का आयोजन किया।सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य जयरूपराम जी फुलवारियां ने बताया कि यज्ञ में भेराराम जी जीनगर सपत्नीक मुख्य यजमान बने और उनके अलावा कुंड पर जीनगर समाज के अन्य बंधुजनों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु ,मातृशक्ती व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ की समाप्ति होने पर यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर कई लोगों ने मांसाहार, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया, साथ ही प्रतिदिन भगवान को मंत्रो या माला आदि फेर कर याद करने एवम पशु, पक्षी, गौमाता आदि के लिए यथा सामर्थ्य चारे, पानी, दाने आदि की व्यवस्था करने का भी संकल्प लिया। यज्ञ के बाद सभी आगंतुक बंधुओं ने एक साथ चाय पानी व जलपान किया यज्ञ के उपरांत किशनाराम जी माली एवम विक्रम सिंह आर्य ने अपने विचार रखे। हिंदू समाज के पिछड़े व वंचित वर्ग के बंधुओं हेतु हर संभव प्रयास कर उन्हे मुख्य धारा में लाने हेतु सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा सबको साथ लेकर सतत प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर बस्ती के कई लोग सनातन संस्कृति जागरण संघ के साथ जुड़े।संगठन के मीडिया प्रभारी श्री माणक जी भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे जिनमें वालाराम जी मौर्य, खुशाला राम जी फुलवारियां, नरपतसिंह जी आर्य, श्रवण जी जीनगर, जयरूप राम जी फुलवरिया, संपतलाल जी सोनी, इंद्रमल जी जीनगर, किशनाराम जी माली, राजेश जी t सोनी, ललित जी जीनगर, शंकरलाल जी फुलवारियां, तारचंद जी फुलवारिया, नटवरलाल जी जीनगर, सुरेश जी जीनगर, राजुराम जी जीनगर, अर्जुन जी बंजारा, राहुल जी जीनगर, रमेश जी माली, दिलीप जी चौहान, भेराराम जी जीनगर, जानकीदास जी वैष्णव, मांगीलाल जी मेघवाल, राकेश जी जीनगर, रमेश जी फुलवारियां, जितेंद्र जी सोनी, रमेश जी राणा, इंद्रसिंह जी राव, मेवाराम जी राणा, पूर्णसिंह राव आदी रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रम सिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा पिछले लंबे समय से भीनमाल व उसके आसपास के क्षेत्रों चलाए जा रहे यज्ञ कार्यक्रम ने हिंदू समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समानता की स्थापना व यज्ञ द्वारा धर्म जागरण के साथ साथ सैकड़ों लोगों को नशा एवम मांसाहार छोड़ने को प्रेरित किया है। इस यज्ञ अभियान में हर सप्ताह अलग अलग बस्तियों में यज्ञ का आयोजन कर राष्ट्र, समाज व धर्म की रक्षा का संदेश दिया जाता है, जिसके जन जागृति के रूप में सकारात्मक परिणाम भी समाज में देखने को मिल रहे है। व्यक्ति से व्यक्ति व समाज से समाज को जोड़ने हेतु घर घर यज्ञ अभियान ने सर्वश्रेष्ठ माध्यम के रूप में नगर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!