नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोयला मंत्रालय ने 3 वाणिज्यिक कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कोयला मंत्रालय ने 3 वाणिज्यिक कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-कोयला मंत्रालय ने आज क्रमशः एनएलसी इंडिया लिमिटेड, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और टैंजेडको को 03 कोयला खदानों यानी मच्छकाटा (संशोधित), कुडनाली लुबरी और सखीगोपाल-बी काकुरही के लिए आवंटन आदेश जारी किए। इन तीन कोयला खदानों में से एक संपूर्ण रूप से दोहन की गई कोयला खदान है और दो आंशिक रूप से दोहन की गई कोयला खदानें हैं।जिन तीन कोयला खदानों के लिए वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए हैं, उनकी संचयी पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) ~ 30.00 एमटीपीए है और उनमें ~2,194.10 एमटी का भूवैज्ञानिक भंडार है। इन खदानों से ~ पीआरसी के आधार पर गणना किए गए 2,991.20 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व हासिल होने की उम्मीद है और ये खदानें 4,500 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित करेंगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 40,560 लोगों को रोजगार मिलेगा।तीन कोयला खदानों, जिनके लिए आज आदेश जारी किए गए, समेत अब तक ~202.50 एमटीपीए की संचयी पीआरसी के साथ कुल 95 कोयला खदानों के लिए निहित/आवंटन आदेश जारी किए जा चुके हैं।

इसके परिणामस्वरूप ~ इन खदानों की पीआरसी के आधार पर गणना किए गए 29,516.84 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व हासिल होगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2,73,773 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!