नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने  राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति भवन में संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जो उच्च स्तरीय जुड़ाव की एक लंबी परंपरा को जारी रखती है जो संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप है।राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण पिछले एक दशक में हमारे ऐतिहासिक लेकिन दूरदर्शी द्विपक्षीय संबंधों में बदलाव आया है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि क्राउन प्रिंस की यात्रा के दौरान, हमने सहयोग के नए क्षेत्रों में कई समझौतों के माध्यम से इस साझेदारी का और विस्तार किया है।राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में 35 लाख से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं, जिससे लोगों का आपसी संबंध इस रिश्ते का आधार बनता है। उन्होंने उनके कल्याण को सुनिश्चित करने, विशेष रूप से कोविड महामारी के कठिन समय के दौरान की गई विशेष देखभाल के लिए यूएई नेतृत्व की सराहना की।दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात में एक समन्वित एवं बहुसांस्कृतिक विरासत वाले समाज हैं, और महात्मा गांधी एवं महामहिम शेख जायद द्वारा दिखाए गए शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का मार्ग हमारे राष्ट्रीय चरित्र में गहराई से समाहित है।राष्ट्रपति ने महिलाओं की अमीरात समाज के सभी पहलुओं में उच्च भागीदारी और योगदान को लेकर भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों ने प्रदर्शित किया है कि “महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास” समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अधिक प्रभावी परिणाम दे सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!