नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , काठमांडू जैन मन्दिर में अयोजित दस लक्षण महामंडल विधान का भव्य रूप से हर्षो उल्लास के साथ समापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

काठमांडू जैन मन्दिर में अयोजित दस लक्षण महामंडल विधान का भव्य रूप से हर्षो उल्लास के साथ समापन।

😊 Please Share This News 😊

काठमांडू-श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू में पीठाधीश स्वस्ति श्री सुरेन्द्र कीर्ति स्वामी जी के सानिध्य में दस लक्षण महापर्व बड़े हि धूम धाम से मनाए गए।श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी व सामुहिक जिनेन्द्र आराधना नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रातः काल में श्री जी के अभिषेक , शांतिधारा,नित्य पूजन के बाद संगीतमय दसलक्षण विधान मंडल की पूजा भव्य रूप से संपन्न की गई।मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सेठी के अनुसार साय:काल में भव्य रूप से महा आरती का आयोजन होता था। आरती पश्चात प्रखर वक्ता, वाणी भूषण स्वस्ति श्री सुरेन्द्र कीर्ति स्वामी द्वारा दस धर्म के ऊपर शास्त्र प्रवचन बड़े ही सुन्दर रुप से दिए जाते है। बाद में प्रशन मंच व भक्तिमय संगीत का आयोजन होता था जिसमे जैन समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता रही व सभी ने उमंग व उत्साह के साथ सभी क्रियाओं में बड़ चढ़कर के भाग लिया।अध्यक्ष सेठी के अनुसार रात्रि में होने वाले सांस्कृतिक कार्यकर्मो में विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता था! कार्यकर्म के पुरस्कार सोजन्यकर्ता श्री सुभाष – अनिता जैन सेठी ,संजय जी प्रियंका जैन , पवन जी चंदा देवी गोधा, ललीत जी ममता जैन एव प्रभुदयाल जी संतोष देवी काला परिवार रहे। उत्तम शौच धर्म अष्टमी के दिन संध्या काल में रिद्धि सिद्धि मंत्रो के द्वारा 48 दीपकों से भक्तांबर की अर्चना की गई।महासचिव राजेश जैन ने बताया कि इस दौरान चांदनी जैन द्वारा तीन दिन की तपस्या भी की गई, इनकी तपस्या की अनुमोदना के लिए समाज द्वारा अनुमोदना कार्यकर्म भी अयोजित किए गए। पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष डेकोरेशन रोशनी से प्रकाश मय किया गया। दसलक्षण महा मण्डल विधान के सोधर्म इन्द्र की पात्रता का सौभाग्य श्री प्रभुदयाल जी संतोष देवी काला व ध्वजा रोहण करने का सौभाग्य श्री पवन जी चन्दा देवी गोधा परिवार को प्राप्त हुआ।दश लक्षण महामंडल विधान में चार इंद्र सनत कुमार, महेंद्र, ईशान एवं कुबेर इंद्र की पात्र क्रमश श्री बृजेश जी, श्री पवन जी, श्री मनीष जी रारा एवं कुबेर इंद्र के पात्र श्रीमान महावीर प्रसाद जी काला रहे। जिनवाणी माता की स्थापना का सौभाग्य श्री सुभाष अनीता जैन सेठी को मिला एवं अखंड दीपक ज्योति के पात्र श्री अशोक जी मंजु सेठी परिवार रहे ।चार मंगल कलश स्थापना की पात्रता श्रीमती राज जैन, चंदा जैन, स्वेता जैन एव सुमित्रा जैन को मिली। विधान में अष्ट प्रतिहारी की पात्रता श्रीमती अनीता सेठी, सपना गंगवाल , सीमा जैन, राज जैन , त्रिष्णा जैन, उषा काला , मंजू सेठी एवं शिल्पी जैन रही। जिसमे सभी पात्रों के पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना की गई।मन्दिर कमेटी के सचिव संजय गुड्डू जैन ने बताया की विधान पूजा में महावीर प्रसाद जी काला रांची द्वारा दोहों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाती थी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान संगीत कलाकार सिंगर नरहरी प्रेमी व रितु कंडेल द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध किया। सुंगध दशमी के दिन सभी ने धूप चढ़ाकर शीतलनाथ भगवान को अर्ग समर्पित किए।कोषाध्यक्ष राजेश काला के अनुसार अंनत चतुर्दशी के दिन के प्रथम अभिषेक श्री आदिनाथ भगवान के श्री प्रभु दयाल जी काला,पारसनाथ भगवान के श्री महावीर प्रसाद जी काला व शांतिधारा श्री निर्मल जी प्रशांत जी कासलीवाल द्वारा की गई। दिन में दोपहर के अभिषेक ,शांतिधारा व लवंग की माला के पात्र श्री राजेश जी जैन लखनऊ वाले रहे व संध्या कालिन महाआरती का शोभाग्य सी महावीर प्रसाद जी काला रांची वालो को मिला।व इसी दिन वासु पूज्य भगवान के निर्वाण के पावन अवसर पर मन्दिर जी में लडडू चढ़ाया गया, मन्दिर प्रागण जयकारों से गुजायमान रहा, व सभी कार्यकर्म संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव से उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!