नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में महात्मा गांधी और शास्त्री को किया याद। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में महात्मा गांधी और शास्त्री को किया याद।

😊 Please Share This News 😊

जालौर-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर, बुधवार को गांधी चौक एवं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर उदयभानू चारण, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान चारण एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर की छात्राओं ने ‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये….’’, भजन की प्रस्तुति दी वही महात्मा गांधी अंग्रजी माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर जालोर की छात्राओं ने ‘‘रघुपति राघव राजा राम…’’ की प्रस्तुति के साथ ही ‘‘गांधी की बातें’’ नृत्य नाटिका के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्म गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को दर्शाया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी भेराराम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव कुमार सुथार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!