भीनमाल शहरी क्षेत्र हेतु 3 नए बाल आधार नामांकन केंद्रों को किया पंजीकृत।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल- दिनांक 4.10.2024 को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिस्टम एनालिस्ट(संयुक्त निदेशक) योगेश कुमार के निर्देशन में ब्लॉक कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग पंचायत समिति परिसर भीनमाल द्वारा 3 नए बाल आधार नामांकन केंद्रों को पंजीकृत किया गया। विभाग के प्रोग्रामर भावेश भूतड़ा ने बताया कि भीनमाल शहर में काफी दिनों से नए बाल आधार नामांकन केंद्रों की आवश्यकता थी जिसके फलस्वरूप 3 नए बाल आधार नामांकन केंद्रों को पंजीकृत किया गया। विभाग के सूचना सहायक डी राहुल ने बताया कि ये बाल आधार नामांकन केंद्र किसी भी स्थान हेतु स्थायी नही हैं एवम इनका संचालन कैम्प मोड़ में किया जा सकता हैं अर्थात इनका संचालन एक टेबलेट के माध्यम से किया जाएगा जिसमे 0 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चो के आधार नामांकित किये जा सकते हैं साथ ही जिन माता पिता के आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट नही है उन्हें भी नए मोबाइल नम्बर से अपडेट किया जा सकता हैं। नए बाल आधार नामांकन केंद्र हेतु पंजीकृत ऑपरेटर रघुवीर सिंह राव कोडिटा, इंसाफ खान भीनमाल व भोटाराम भीनमाल हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
