राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मालदीव के राष्ट्रपति की मेजबानी की। 1 year ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली -भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।राष्ट्रपति भवन में डॉ. मुइज्जू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मालदीव भारत का घनिष्ठ मित्र और हिंद महासागर क्षेत्र में प्रमुख साझेदार है तथा भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति और सागर विजन में इसका विशेष स्थान है।राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अपनाए गए विज़न दस्तावेज़ से हमारे संबंधों का स्तर ऊंचा होगा तथा व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए स्पष्ट रोडमैप उपलब्ध होगा।राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि भारत मालदीव के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान और अन्य नई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने की भी अच्छी संभावनाएं हैं। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति से दोनों देशों के लोग लाभान्वित होंगे। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया 1 hour ago जीनगर समाज राष्ट्रीय एकीकरण महासभा भारत की नई कार्यकारिणी का गठन 16 hours ago हिंसा की कगार पर खड़े विश्व को राह दिखाता भगवान महावीर का संदेश–डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा 24 hours ago [responsive-slider id=1466] You may have missed राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया 1 hour ago जीनगर समाज राष्ट्रीय एकीकरण महासभा भारत की नई कार्यकारिणी का गठन 16 hours ago हिंसा की कगार पर खड़े विश्व को राह दिखाता भगवान महावीर का संदेश–डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा 24 hours ago मुख्यमंत्री ने दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात 2 days ago