राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मालदीव के राष्ट्रपति की मेजबानी की। 2 years ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली -भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।राष्ट्रपति भवन में डॉ. मुइज्जू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मालदीव भारत का घनिष्ठ मित्र और हिंद महासागर क्षेत्र में प्रमुख साझेदार है तथा भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति और सागर विजन में इसका विशेष स्थान है।राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अपनाए गए विज़न दस्तावेज़ से हमारे संबंधों का स्तर ऊंचा होगा तथा व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए स्पष्ट रोडमैप उपलब्ध होगा।राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि भारत मालदीव के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान और अन्य नई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने की भी अच्छी संभावनाएं हैं। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति से दोनों देशों के लोग लाभान्वित होंगे। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 13 hours ago जयपुर में फर्ज़ी पत्रकारों की फौज, 900 रुपये की माइक ID से बन रहे हैं ‘पत्रकार’ – दिल्ली में फर्जी यूट्यूबर गिरफ्तार 16 hours ago डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दूसरा प्रो. (डॉ.) एन.आर.माधव मेनन मेमोरियल लेक्चर आयोजित 24 hours ago [responsive-slider id=1466] You may have missed पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 13 hours ago जयपुर में फर्ज़ी पत्रकारों की फौज, 900 रुपये की माइक ID से बन रहे हैं ‘पत्रकार’ – दिल्ली में फर्जी यूट्यूबर गिरफ्तार 16 hours ago डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दूसरा प्रो. (डॉ.) एन.आर.माधव मेनन मेमोरियल लेक्चर आयोजित 24 hours ago भारत की राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं 24 hours ago