नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री नितिन गडकरी ने परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी की जन्म शताब्दी पर उनकी आध्यात्मिक विरासत को सम्मानित करते हुए 100रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्री नितिन गडकरी ने परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी की जन्म शताब्दी पर उनकी आध्यात्मिक विरासत को सम्मानित करते हुए 100रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर उनके सम्मान में 100 का स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित यह कार्यक्रम विश्व स्तर पर आध्यात्मिकता, आंतरिक शांति और आत्म-साक्षात्कार को बढ़ावा देने में परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी के अपार योगदान के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि थी।अपने संबोधन में, श्री नितिन गडकरी ने परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी की शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डाला, सहज योग और सार्वभौमिक प्रेम के उनके संदेश के द्वारा मानवता के उत्थान के लिए उनके आजीवन समर्पण पर जोर दिया।उन्होंने उल्लेख किया कि 100 रुपए का यह स्मारक सिक्का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर उनके गहन प्रभाव के सराहना का प्रतीक है।100 रुपए के स्मारक सिक्के पर परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी की छवि अंकित है, जो उनकी आध्यात्मिक दृष्टि और उनके द्वारा अपनाए गए सिद्धांतों का प्रतीक है।

यह उनकी स्थायी विरासत के लिए एक श्रद्धांजलि है और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित लोगों के लिए एक स्मृति चिन्ह है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!