सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर आज रहे जालोर जिले के दौरे पर,पहाड़पुरा में श्रीमती देशकंवर के निधन पर परिवारजनों को दी सांत्वना।

😊 Please Share This News 😊
|

जालोर-सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर रविवार को जालोर जिले के पहाड़पुरा ग्राम पहुँचें जहाँ उन्होंने रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल के बड़े भाई सुंधा माता ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह देवल की धर्मपत्नी देश कंवर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर परिवारजनों का सांत्वना दी।इस दौरान राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सिवाना विधायक हमीरसिंह, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया,
भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, श्रवणसिंह राव, सांवलाराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
सुन्धा माता के किए दर्शन, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
——————————————————-
इसके उपरांत पहाड़पुरा से रवाना होकर माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर जसवंतपुरा क्षेत्र स्थित सुंधा माता मंदिर पहुँचे जहाँ उन्होंने सुंधा माता के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
सुन्धा माता मंदिर ट्रस्ट एवं जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया स्वागत व अभिनंदन
———————————————————————-
सुन्धा माता मंदिर पहुँचने पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर का सुन्धा माता ट्रस्ट व जनप्रतिनिधियों द्वारा साफा, माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।सुन्धा माता मंदिर स्थल पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुश राजेश कुमार, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह, भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, श्रवणसिंह राव, सांवलाराम चौधरी, रानीवाड़ा प्रधान राघवेन्द्र सिंह देवड़ा,
पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, चिरंजीलाल दवे, दीपसिंह धनानी, भवानी सिंह बाकरा, अमीचंद जैन, भैरूदान चारण, श्रीमती विमला चौहान, दौलतसिंह देवल, तुलसाराम मांजू, बाबूलाल पुरोहित, अमृतलाल चौधरी, श्रीमती शीला विश्नोई, मोतीराम चौधरी,
दानाराम चौधरी आदि ने सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर का स्वागत व अभिनंदन किया।
आपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर लिया आशीर्वाद
————————————————–
माननीय राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर ने पहाड़पुरा पहुँचने से पूर्व रामसीन स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व सिरोही-जालोर सीमा पर पुनगकलां ग्राम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, डॉ. मंजू मेघवाल, श्रवणसिंह राव, पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, चिरंजीलाल दवे, एडवोकेट सुरेश सोलंकी, रतन सुथार, सेवानिवृत आईएएस गंगासिंह परमार इत्यादि ने राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
