नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेरोजगारों व उद्यमियों का वरदान पीएमईजीपी जागरूकता कार्यक्रम जालोर में – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बेरोजगारों व उद्यमियों का वरदान पीएमईजीपी जागरूकता कार्यक्रम जालोर में

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/04.06.2022/खादी एव ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार, राज्य कार्यालय द्वारा विकास भवन, नगर पालिका के सामने, भीनमाल में जिले भर के युवाओं एवं उद्यमियों को भारत सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव/शहर के गरीब-बेरोजगार को हुनर देकर गरीबी भगाने में मदद करने की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन विकास भवन में किया गया है. खादी व ग्रामोद्योग आयोग द्वारा बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए भारत सरकार की पहल पर विभिन्न प्रकार के कारोबार आरंभ करने के लिए सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत, अनुसूचितजाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा-वर्ग, महिलाओं, पूर्व-सैनिकों, शारीरिक विकलांग वर्ग को 35 प्रतिशत अनुदान सहित योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाती है, जिसके लिए स्वीकृत परियोजना को किसी राष्ट्रीयकृत, सहकारी अथवा निजी बैंकसे ऋण लेकर आरंभ करना होता है। योजना में शामिल होने के लिए कोई भी युवक/युवती द्वारा खादी व ग्रामोद्योग आयोग की वैब साईट पर ऑनलाईन आवेदन किया जाता है।
आयोजक कमलनिष्ठा संस्थान, कोलसिया, झुंझुनू के सचिव डा.डी.पी.सिंह ने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमाशंकर शर्मा राज्य आयुक्त (राज्य मंत्री) निशक्तजन आयोग, जवाहर सिंह चौधरी, उपखण्ड अधिकारी, भीनमाल, सुदर्शन चंदेल, सहायक निदेशक, महेंद्र कुमार, जिला समन्वयक अधिकारी, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, जयपुर, संग्राम सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जालोर, मुकेश कल्ला, संभाग प्रभारी, खादी बोर्ड, जालोर, तथा वेदाग्रणी कला एवं सांस्कृतिक संस्थान के वी-वन रेडियो के डॉ सौरभ शर्मा, नाहर चेरिटेबल ट्रस्ट के मदन शर्मा, दिनेश दवे, जोरावर सिंह, प्रवीण दवे भरत सिंह भोजाणी, शेखर व्यास, ललित कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. साथ ही भीनमाल उपखण्ड के अनेक कारीगर क्षेत्रों के लोगों ने योजना को समझा तथा ऑनलाइन आवेदन भी अपलोड करे गए. कार्यक्रम में लोगों को योजना में शामिल होने के ढंग, प्रक्रिया, पूर्व की सफलता की सजीव कहानियाँ बताई जाएँगी. साथ इच्छुक प्रतिभागियों के आवेदन तत्काल ऑनलाइन किये.
डॉ डी पी सिंह
सचिव, कमलनिष्ठा संस्थान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!