नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्री राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-श्री राजेश कुमार सिंह ने 01 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2024 को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव) का पदभार ग्रहण किया था।कार्यभार संभालने से पहले, श्री राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “देश हमेशा मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा। वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।”इससे पहले, श्री राजेश कुमार सिंह 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले, उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव का पद पर कार्य किया।उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन, आयुक्त (भूमि) – डीडीए में निदेशक,  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान

उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन, आयुक्त (भूमि) – डीडीए में निदेशक,  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम मुख्य सतर्कता अधिकारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

श्री राजेश कुमार सिंह आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी श्री गिरिधर अरमाने का स्थान लेंगे, जो 31 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!