राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024, होम वोटिंग: 5 विधानसभा क्षेत्रों में पहला चरण पूरा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

अब तक लक्षित 2,983 बुजुर्ग या दिव्यांग मतदाताओं में से 2,882 ने मतपत्र से वोट डाले। जयपुर, 7 नवम्बर। राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 क्षेत्रों में से 5 रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं द्वारा घर से मतदान (होम वोटिंग) की प्रक्रिया का पहला चरण गुरुवार को पूरा हो गया है। झुंझुनू और सलूम्बर में शुक्रवार को भी होम वोटिंग की जाएगी। बीते सोमवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया में प्रथम चरण में अब तक कुल 2,882 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक आयु के और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले कुल 3,193 मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रारूप 12डी में आवेदन करने पर यह सुविधा दी गई हैं। इनमें से अब तक 2,983 मतदाताओं को मतपत्र जारी किए गए हैं, जिनमे से 2,097 बुजुर्गों और 785 दिव्यांग जन ने इस सुविधा का उपयोग कर मतदान कर लिया है।श्री महाजन के अनुसार, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कुल 67 मतदाता अपने घर अनुपस्थित मिले, जिनके लिए दूसरे चरण में 9 एवं 10 नवम्बर को होम वोटिंग करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 34 अन्य मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए आवेदन के बाद से मृत्यु हो गई है।सम्बंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, होम वोटिंग के लिए
अब तक सर्वाधिक मतदान देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जहां कुल 564 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. इसी प्रकार, सलूम्बर में 525, झुंझुनू में 501,
खींवसर में 399, दौसा में 370, चौरासी में 308 और रामगढ़ में 215 मतदाताओं ने घर से मतपत्र के जरिए अपने वोट डाले हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
