नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अनुसूचित जाति छात्रावास में पुरानी नीति से प्रवेश के लिए उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अनुसूचित जाति छात्रावास में पुरानी नीति से प्रवेश के लिए उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर-राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में वर्ष 2003 में तत्कालीन केंद्रीय सरकार ने केवल अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए माही छात्रावास निर्माण करवाया था और इसमें अभी तक अनुसूचित जाति की छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाता था। इस वर्ष इस छात्रावास प्रवेश नियमों में प्रशासन ने बदलाव करके अनुसूचित जाति की लगभग 80 छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया और अन्य वर्गों की छात्राओं को प्रवेश देना शुरू कर दिया। अनुसूचित जाति की छात्राओं ने इस नीति पर विरोध प्रदर्शन किया और डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान जयपुर से सहयोग मांगा। सोसाइटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तुरंत उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा जी से मिलकर इस विषय पर चर्चा की और अनुसूचित जाति की छात्राओं के अधिकारों की रक्षा हेतु अनुरोध किया। उपमुख्यमंत्री जी ने तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करके प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित करवाया और पुरानी प्रवेश नीति जारी रखवाने हेतु वेलफेयर सोसायटी के प्रतिवेदन पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु

विश्वविद्यालय प्रशासन को भिजवाया। उपमुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!