नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत की राष्ट्रपति ने अपनी उपस्थिति से साहित्य आज तक समारोह को गौरवान्वित किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारत की राष्ट्रपति ने अपनी उपस्थिति से साहित्य आज तक समारोह को गौरवान्वित किया।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली -भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 नवंबर, 2024) नई दिल्ली में साहित्य आज तक समारोह को सुशोभित किया और आज तक साहित्य जागृति सम्मान प्रदान किए।इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने ‘आज तक साहित्य जागृति सम्मान’ के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से गुलज़ार साहब को ‘आज तक साहित्य जागृति लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ मिलने पर बधाई दी। उन्होंने साहित्य और कला जगत के प्रति उनकी समर्पण की सराहना की।राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज के पुरस्कार विजेताओं के पुरस्कृत कार्यों में भारत की विविधता, अतीत से वर्तमान तक, परिलक्षित होती है और यह कई पीढ़ियों के लेखकों को एक साथ प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के क्षेत्रीय साहित्यिक कार्यों में देशव्यापी चेतना सदैव विद्यमान रही है। यह चेतना हमारी पूरी यात्रा में,रामायण और महाभारत के समय से लेकर हमारे स्वतंत्रता संग्राम तक, और आज के साहित्य में भी दिखाई देती है।राष्ट्रपति ने इस समारोह के आयोजन के लिए इंडिया टुडे ग्रुप की सराहना की। उन्होंने ग्रुप से क्षेत्रीय साहित्य की पहुँच आम जनता तक बढ़ाने के लिए काम करने की अपील की।उन्होंने अन्य वंचित वर्गों के साहित्य – जिसे उपेक्षित साहित्य कहा जाता है – को प्रोत्साहित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप को साहित्य के छिपे हुए रत्नों को सामने लाना चाहिए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SK5_2834548J.JPGसाहित्यिक पत्रिकाएँ बड़ी मुश्किल से साहित्यिक सेवा का काम कर सकती हैं। लेकिन यह ग्रुप प्रौद्योगिकी के माध्यम से इस काम को बहुत बड़े पैमाने पर कर सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SK5_29433E4B.JPG उन्होंने सभी से बाल साहित्य को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मौलिक लेखन और अनुवाद के माध्यम से बाल साहित्य को समृद्ध करने से देश और समाज को समृद्ध करने में मदद मिलेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/VG5_08709TKR.JPG

राष्ट्रपति ने कहा कि यह देखा गया है कि जिन लेखकों का जुड़ाव जनता के सुख-दुःख से जुड़ा रहता है, उनका काम पाठकों को पसंद आता है। समाज उन लेखकों को अस्वीकार करता है जो समाज के अनुभवों को कच्चे माल के रूप में देखते हैं। ऐसे लेखकों का काम एक छोटे से साहित्यिक प्रतिष्ठान तक ही सीमित रह जाता है। जहाँ बौद्धिक अहंकार और पूर्वाग्रह है, वहाँ साहित्य नहीं है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SK5_2794PIHS.JPGजनता के दुखों और पीड़ाओं को साझा करना साहित्य की पहली शर्त है। दूसरे शब्दों में, साहित्य को मानवता के प्रवाह से जुड़ना होगा।राष्ट्रपति ने कहा कि साहित्य मानवता को सशक्त बनाता है और समाज को बेहतर बनाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SK5_2802Y79M.JPGसाहित्य बदलते परिवेश के अनुसार मानवता के शाश्वत मूल्यों को ढालता है। साहित्य समाज को नया जीवन देता है। कई संतों और कवियों ने महात्मा गांधी के विचारों को प्रभावित किया। साहित्य के इस प्रभाव का सम्मान किया जाना चाहिए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!