जालौर कलेक्टर निशांत जैन ने लंपी स्किन डिजीज सम्बंधित व्यवस्था का जायजा लिया वह लोगों से अपील की।
|
😊 Please Share This News 😊
|

____________________________________________
जिला कलक्टर निशांत जैन ने लंपी स्किन डिजीज के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी के साथ ही जिलेवासियों से गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा व लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन के लिए अपील की है।
जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि जिले में गौवंश में फैली लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सतर्क है तथा उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों व विकास अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है तथा गौशालाओं में पटवारी व ग्रामसेवकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। पशुपालन विभाग द्वारा लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए 15 टीमें गठित की गई है। टीमों में नियुक्त पशु चिकित्सकों व पशुधन सहायकों द्वारा प्रभावित गौशालाओं में जाकर उपचार किया जा रहा है। इस कार्य में गौशाला संचालक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, भामाशाह, समाजसेवी व गौप्रेमियों का सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि गौशालाओं में संक्रमित पशुओं को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है जिसके लिए दवाईयाँ व संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गौशालाओं में साफ-सफाई, संक्रमित पशुओं की आवाजाही रोकने, पशुओं को मच्छर, मक्खी व चिचड़ मुक्त करने के लिए साईपरमैथ्रिन दवाई का छिड़काव किया जा रहा है, इस कार्य में गौशाला संचालकों व कार्मिकों द्वारा भी विशेष सहयोग किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों से जिले में लंपी स्किन डिजीज से पशु मृत्यु दर में गिरावट आना प्रारम्भ हो गया है।
उन्होंने जिले के सामाजिक संगठनों व भामाशाहों से अपील की हैं कि वे गौसेवा जैसे पुणय कार्य के लिए गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा व लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाएं।
–::कलक्टर की अपील पर कलेक्ट्रेट कार्मिकों ने राशि की एकत्रित::–
जिला कलक्टर निशांत जैन की अपील पर गौशालाओं में गौवंश के लिए प्रशासनिक अधिकारी रूस्तम खां के नेतृत्व में 22 हजार की राशि एकत्रित की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
