नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मरू उड़ान अभिनव पहल, महिलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन – विधायक आदूराम मेघवाल। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मरू उड़ान अभिनव पहल, महिलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन – विधायक आदूराम मेघवाल।

😊 Please Share This News 😊

बाड़मेर-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की प्रभावी क्रियान्विति के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित स्तन कैंसर जागरूकता सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि कैंसर को लेकर किसी तरह की भ्रांतियां पालने की जरूरत नहीं है। समय पर रोग की पहचान करने के बाद इसका इलाज नामूमकिन नहीं है। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने आमजन में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत जताई।भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित स्तन कैंसर जागरूकता सेमिनार एवं निःशुल्क जांच शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉ. अनु राजपुरोेहित एवं डॉ. निधि ने कैंसर से जुडे़ विविध पहलूओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए आमजन में कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में विभिन्न प्रकार की जांचों के जरिए कैंसर का शीघ्र पता लगाया जा सकता है। इससे कैंसर के प्रबंधन और उपचार में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और यह भारत में सबसे आम कैंसर है। इसके प्रबंधन और उपचार के लिए इसकी शुरुआती पहचान बहुत जरूरी है। अज्ञानता, डर और सामाजिक कलंक के कारण कई महिलाएं तृतीय एवं चतुर्थ स्टेज कैंसर से पीड़ित हो जाती है। इसके लिए सर्जरी और व्यापक उपचार की आवश्यकता होती है। अगर समय रहते पता चल जाए, तो ज्यादातर मामलों में बेहद सस्ते उपचार के साथ मरीज के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान कैंसर से जुड़े विभिन्न तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सकों ने कहा कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर ज्यादा होता है। कैंसर के प्रथम चरण में इसका पता लगाने के साथ इलाज किया जा सकता है। इसी तरह पुरुषों और महिलाओं में मुंह और फेफड़ों के कैंसर के काफी आते है। इनको भी काफी हद तक रोका भी जा सकता है। इसके लिए आमजन को तंबाकू चबाने और धूम्रपान के खतरों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमजन को नियमित जांच और परीक्षण के महत्व के बारे में बताने के साथ महिलाओं को मैमोग्राम, क्लिनिकल स्तन परीक्षण और स्तन स्व-परीक्षण के बारे में जानकारी दी जाएं।मरू उड़ान अभिनव पहल, महिलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन – चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मरू उड़ान अभियान की बाड़मेर जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है। इससे महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने आम आदमी की जरूरत को महसूस करते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी है। राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने महिला जन प्रतिनिधियों से बाड़मेर के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की बात कही।आमजन में कैंसर के बारे में जागरूकता जरूरी – जिला कलक्टर टीना डाबी ने कहा कि आमजन में कैंसर के प्रति जागरूकता जरूरी है। इसके लिए जिला स्तर पर सेमिनार आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की प्रभावी क्रियान्विति के लिए महिलाओं कोे सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं सेमिनार में बताई गई जानकारी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आगामी समय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्तन कैंसर जागरूकता सेमिनार की शुरूआत में नोडल अधिकारी एवं उप वन संरक्षक श्रीमती सविता दहिया ने मरू उड़ान अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला हैै। महिलाएं खुलकर अपने विचार साझा करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी के लिए आगे आई है। उन्होंने महिलाओं से कैंसर के प्रति जागरूक रहने की बात करते हुए मरू उड़ान अभियान के तहत अब तक की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने स्तन कैंसर जागरूकता सेमिनार एवं निःशुल्क जांच शिविर के बारे में जानकारी दी। इस सेमिनार का आयोजन जिला प्रशासन, भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल, कैंसर केयर एवं साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, जिला कलक्टर टीना डाबी, उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सोमेश्वर देवड़ा, साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक दिलीपसिंह, प्रिती सूद, समाजसेवी अनीता चौहान, डॉ. अनु राजपुरोेहित एवं डॉ. निधि, महिला एवं बाल विकास अधिकारी किशनलाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जयश्री छंगाणी ने किया। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने मोबाइल वैन का अवलोकन करते हुए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं केे बारे में जानकारी ली।172 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच – सेमिनार के दौरान 450 महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। इनमें से 172 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान मेमोग्राफी समेत 72 तरह की स्वास्थ्य जांच की गई। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिचर्स सेंटर जयपुर की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनु राजपुरोेहित एवं डॉ. निधि ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उपचार के लिए आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की जांच के लिए मोबाइल वैन भी उपलब्ध रही। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाड़मेर जिले के विभिन्न इलाकों से आमजन शिविर में पहुंचे। इस दौरान विशेषज्ञों की ओर से जागरूकता अभियान के तहत आमजन को कैंसर से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!