नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अखिल भारतीय आगामी 28,29 दिसंबर को श्रीमाली समाज मंथन महासम्मेलन भीनमाल में,अखिल भारत से सम्मिलित होगी मानद इकाइयां। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अखिल भारतीय आगामी 28,29 दिसंबर को श्रीमाली समाज मंथन महासम्मेलन भीनमाल में,अखिल भारत से सम्मिलित होगी मानद इकाइयां।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर द्वारा आगामी 28-29 दिसम्बर को राष्ट्र स्तरीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज की समस्त संस्था-ईकाइयों के सम्मेलन का श्रीमाली ब्राह्मण समाज की मूल उत्पत्ति श्रीमाल भीनमाल में भव्य आयोजन होने जा रहा हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भीनमाल श्रीमाली ब्राह्मण समाज भी समाज अध्यक्ष ठाकुर शेखर व्यास के नेतृत्व में तैयारियों में जूटा हैं।सर्दी को देखते हुए आगंतुक अतिथियों हेतु भीनमाल समाज सचिव भगवतीप्रसाद दवे के नेतृत्व में आवास व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।सम्मेलन में सम्माननीय समाज सज्जनों को शुद्ध -सात्विक अल्पाहार-भोजनप्रसाद सुलभ हो सके इस महत्वपूर्ण व्यवस्था को श्रीमान रुपाशंकर दवे व रमेश दवे मेडिकल वाले अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।बैठक पांडाल, भोजन पंडाल मंच संचालन व्यवस्था व प्रचार प्रसार को डा घनश्याम व्यास, भीनमाल,युद्धिष्ठिर श्रीमाली सांचौर के नेतृत्व में पूरी टीम व्यवस्था को अंतिम रूप दे रही हैं।सभी व्यवस्थाओं पर सुक्ष्म दृष्टि से हमारे अर्थ प्रभारी विजयराज जोशी,सुरेन्द्र त्रिवेदी व मुख्य संयोजक वासुदेव अवस्थी सुचारू रूप से संभाल रहे हैं।इस वृहद स्तर के कार्यक्रम की पूर्ण सफलता हमारे भीनमाल व भीनमाल क्षेत्र के समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज के युवा संगठनों पर ही निर्भर हैं, युवा टीम प्रभारी के रूप श्री प्रवीण दवे युवा संगठनों को बहुत जल्दी जिम्मेदारी सौंपने की व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं।समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधुशेखर दवे,उपाध्यक्ष कान्तिलाल ओझा, सचिव कैलाश त्रिवेदी,पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र दवे, युवा अध्यक्ष आकाश श्रीमाली नियमित रूप से तैयारी अपडेट लें रहें हैं।साथ ही अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के वर्तमान व पूर्व समस्त सम्माननीय पदाधिकारी -सदस्यो द्वारा भी अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफलतम बनानें को लेकर बहुत ही सकारात्मक प्रयत्न किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!