नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में डीओआईटी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में डीओआईटी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

सिरोही -जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को डीओआईटी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर से 17 दिसंबर तक जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा राजकीय महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित होने वाले युवा एवं रोजगार सम्मेलन, विकास प्रदर्शन, किसान सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्त कार्य पूर्ण करने एवं तैयारियों को अंतिम रूप देने की बात कही। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी में आमजन के कल्याण से संबंधित योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने लाइव डेमो देने तथा संवाद परक स्टॉल लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो तथा लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी मिले। उन्होंने इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों से उनके द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की तथा आगे की जाने वाली अपेक्षित कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!