जिला कलक्टर टीना डाबी ने किया जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

बाड़मेर, 12 दिसंबर। जिला कलक्टर टीना डाबी ने गुरूवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भगवान महावीर टॉउन हॉल में आयोजित जिला विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने टाउन हॉल परिसर में पंच गौरव, राजीविका और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।इस दौरान जिला कलक्टर टीना डाबी ने कहा कि गत एक वर्ष में जिले में विकास के काफी कार्य हुए हैं। इस विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकासकारी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रंगीन छायाचित्रों के साथ प्रदर्शित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासियों को इस प्रदर्शनी का अवलोकन करना चाहिए। जिला कलक्टर ने बताया कि इस विकास प्रदर्शनी में बजट घोषणाएं, चल रहे कार्य, उलपब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया है। राइजिंग राजस्थान में जिले में 2250 करोड़ के एमओयू हुए हैं। कई बजट घोषणाएं हुई हैं। इस तरह से जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जिसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।पंच गौरव से जुड़ी स्टॉल बनी आकर्षण का केन्द्र – इस प्रदर्शनी स्थल पर बाड़मेर जिले के लिए चयनित पंच गौरव की स्टॉल संबंधित नोडल विभाग की ओर से लगाई गई है। इसमें वन विभाग ने एक जिला एक प्रजाति के तहत चयनित रोहिड़ा, उद्योग विभाग ने एक जिला एक उत्पाद के चयनित कशीदाकारी, उद्यानिकी विभाग ने एक जिला एक उपज के तहत चयनित इसबगोल और पर्यटन विभाग की ओर से एक जिला एक पर्यटन स्थल के तहत चयनित किराडू के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदर्शित की है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाई गई है।
विधायक सहित गणमान्य नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन – इस विकास प्रदर्शनी का अवलोकन चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, समाजसेवी दिलीप पालीवाल, स्वरूपसिंह खारा, दीपक कड़वासरा, रमेशसिंह इंदा सहित गणमान्य नागरिकों ने अवलोकन किया। इस दौरान विधायक मेघवाल ने इस प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से सभी लोगों को गत एक वर्ष में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी मिल सकेगी।
इस अवसर पर विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि एक साल पहले हमारी पूर्ण बहुमत से सरकार बनी थी। हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बाड़मेर सहित प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। हमारी सरकार सरकार कहने में नहीं, काम करके दिखाने में विश्वास करती है।इस दौरान यह रहे उपस्थित – इस अवसर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत,
नगर परिषद् आयुक्त श्रवणसिंह राजावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर यादव, जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अनंत आर्य सहित बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
