नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाड़मेर जिला प्रशासन की अभिनव पहल, महिलाएं सीखेंगी ड्राइविंग,मरू उड़ान के तहत ड्राइविंग सीखने केेे लिए 200 महिलाओं ने कराया पंजीयन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बाड़मेर जिला प्रशासन की अभिनव पहल, महिलाएं सीखेंगी ड्राइविंग,मरू उड़ान के तहत ड्राइविंग सीखने केेे लिए 200 महिलाओं ने कराया पंजीयन।

😊 Please Share This News 😊

बाड़मेर, 17 दिसंबर। सशक्त नारी, सशक्त समाज मरू उड़ान अभियान के तहत बाड़मेर जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है। इसके तहत महिलाओं एवं युवतियों को वाहन चलाना सिखाने के साथ सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय में कार्यशाला आयोजित होगी।जिला कलक्टर टीना डाबी नेे बताया कि मौजूदा समय में ड्राइविंग प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत बन गई है। कई बार महिलाओं को वाहन चलाने के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण स्थिति विकट हो जाती है। इसको देखते हुए बाड़मेर जिला प्रशासन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मरू उड़ान अभियान के तहत महिलाओं को वाहन चलाने संबंधित प्रशिक्षण देने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान करीब 200 महिलाओं ने पंजीयन करवाया। जिला कलक्टर ने बताया कि महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षित वाहन चालन संबंधित प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए बुधवार को दोपहर 3 बजे से जिला परिवहन कार्यालय में सुरक्षित वाहन चालन कार्यशाला आयोजित होगी। इस दौैरान महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी, उप वन संरक्षक श्रीमती सविता दहिया, उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सोेमेश्वर देवड़ा एवं जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि महिलाएं ड्रायविंग सीखकर इसको अपने एक हुनर के रूप में विकसित कर सकेगी। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ने के साथ आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इस दौरान सुरक्षित यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।बताएंगे कैसे करें सुरक्षित सफर – जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित होने वाली सुरक्षित वाहन चालन कार्यशाला के दौरान यातायात नियमों एवं सुरक्षित सफर से जुड़े विविध पहलूओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिला मंडल बाड़मेर आगोर की सड़क सुरक्षा टीम भी उपस्थित रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!