सुंईया मेले के दौरान समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
|
😊 Please Share This News 😊
|

कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होंगे 2900 पुलिस के जवान।
मेला संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए चार सहायक मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त। बाड़मेर, 21 दिसंबर। चौहटन में आगामी 29 दिसंबर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय सुंईया पोषण मेले को लेकर जिला कलक्टर टीना डाबी एवं पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के दौरान समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर टीना डाबी एवं पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना ने सूंईंया पोषण मेले की अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहराव एवं दर्शन, स्नान समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इस दौरान उन्होंने डूंगरपुरी मठ में महंत जगदीशपुरी से मेले की तैयारी तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सूंईंया, कपालेश्वर महादेव मंदिर तथा डूंगरपुरी मठ सहित समूचे मेला परिसर का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान के लिए बने स्नानागार, पहाड़ी पर स्थित अलग-अलग मंदिरों तक आने जाने के रास्तों का अवलोकन करते हुए कुछ स्थानों पर रैलिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित करने निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अर्द्ध कुंभ सूंईंया पोषण मेले को शांति पूर्ण एवं सुव्यस्थित संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों के साथ बिंदुवार अंतिम रूप से समीक्षा की। ज़िला कलक्टर डाबी ने विभागीय अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं कर्तव्य के साथ व्यवस्थाओं को अंजाम देने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन कमेटी सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीणा ने बताया कि अर्द्ध कुंभ सूंईंया पोषण मेले में बेहतरीन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए करीब 2900 पुलिस के जवान तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर वृताधिकारी स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। मेले के दौरान सुरक्षा दस्ते बनाकर व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जाएगा। उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने मेले के दौरान व्यवस्थाओं की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, महंत जगदीशपुरी, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान,
वीरमाराम, बद्रीनारायण विश्नोई, तहसीलदार रमेश कुमार, वृताधिकारी जीवनलाल खत्री, थानाधिकारी सोमकरण समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।मेले के दौरान रहेेगी ऐसी व्यवस्था – उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि 29 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक यात्रियों को चौहटन कस्बे के अंदर छोड़ने के लिए वाहनों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से पैदल चलकर आना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार मंदिरों तक पहुंचने के लिए अलग अलग चौड़े रास्ते बनाए गए हैं। ताकि किसी एक स्थल पर अधिक भीड़ नहीं हो।
इसके अलावा यात्रियों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं प्रशासनिक सहयोग और शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।सहायक मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त – जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने सुंईया मेले के लिए चौहटन उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा यहां नके सेड़वा, रामसर, शिव तथा बाड़मेर उपखंड अधिकारी को सहायक मेला मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
