श्रीमती किरण व श्री रामदयाल को कोटा का चम्बल साहित्यश्री सम्मान।
|
😊 Please Share This News 😊
|

उदयपुर -उदयपुर नगर की वरिष्ठ साहित्यकार युगधारा संस्था की अध्यक्ष किरण बाला ‘किरन’ व कवि गीतकार राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व प्रभारी सचिव रामदयाल मेहरा को चम्बल साहित्य संगम कोटा की ओर से चम्बल साहित्य श्री सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई। यह जानकारी देते हुए संस्था महासचिव हलीम आईना ने बताया कि उक्त दोनों की उल्लेखनीय साहित्यिक सेवा को देखते हुए यह सम्मान समाज सेवी धन्ना लाल जी की स्मृति में दिनांक 4 जनवरी,2025 को कोटा में दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष बद्रीलाल दिव्य के काव्य कृति स्वर्ग नरक का लोकार्पण भी किया जाएगा।बता दें कि किरन वर्तमान में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे रही है। इनके चार काव्य संग्रह प्रकाशित हैं एवं युगमंथन एवं सोपान की संपादक रही है। कई सम्मानों से सम्मानित किरन छह बार अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलनों में सहभागिता कर चुकी है। हिंदी एवं राजस्थानी में लेखन करने वाली किरन अपनी संस्था के माध्यम से दोनों भाषाओं में सेमिनार आयोजित करती है। मेहरा राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव प्रभारी पद से अपनी गरिमायुक्त सेवा के पश्चात सेवानिवृत हैं। इनकी सात कृतियां हिंदी एवं राजस्थानी भाषा में प्रकाशित है।
आप दस्तक हिंदी काव्यसंकलन के सहसंपादक रहे हैं। कई सम्मान आपके नाम है गोष्ठियों एवं सम्मेलनों में सक्रियता से अपनी भूमिका निभाते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
