नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने उम्मेदाबाद पीएचसी का औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने उम्मेदाबाद पीएचसी का औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ।

😊 Please Share This News 😊

उम्मेदाबाद/जालोर 28 दिसंबर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शनिवार को प्रातः उम्मेदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कोल्ड फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मरीजों का सुविधापूर्ण माहौल में उपचार करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने ओपीडी देखकर दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अवलोकन के दौरान पीएचसी परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, शौचालय साफ रखने, मेडिकल वेस्ट के डेली बेसिस पर नियमानुसार निस्तारण करवाने को लेकर निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने ओपीडी व उपस्थिति रजिस्टर का किया अवलोकन।
जिला कलक्टर ने ओपीडी की जानकारी लेते हुए पंजीकरण की स्थिति देखी तथा दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने तथा कार्मिकों को निर्धारित समय के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!