नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल सीएचसी में 31 दिसंबर को आयोजित होगा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य फॉलोअप शिविर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल सीएचसी में 31 दिसंबर को आयोजित होगा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य फॉलोअप शिविर।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/जालोर 30 दिसंबर। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य फॉलोअप शिविर 31 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीनमाल में आयोजित किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमाशंकर भारती ने बताया कि शिविर में अभियान के प्रथम चरण के दौरान रैफर मरीजों का आवश्यक उपचार किया जाएगा साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र के मरीजों को भी निःशुल्क परामर्श जांच एवं उपचार दिया जाएगा तथा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित किया जायेगा।
शिविर में मिलेगी यह सेवाएं
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भजनाराम विश्नोई ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण, असंक्रामक रोग डायबिटीज, हायपरटेंशन, कॉमन कैंसर एवं अंधता रोगियों की स्क्रीनिंग की जायेगी। अति विशिष्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से निशुल्क परामर्श, एलोपैथी के साथ ही आयुष पद्धति से परामर्श एवं उपचार की सुविधा, विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन की सुविधा व दिव्यांगजन को यूडीआईडी प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही मौके पर की जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!