नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों के लिए राजस्थान ने की दावेदारी-मुख्यमंत्री। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों के लिए राजस्थान ने की दावेदारी-मुख्यमंत्री।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 3 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों की मेजबानी राजस्थान को देने के लिए केन्द्र सरकार से औपचारिक अनुरोध किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र एवं खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया है।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में कहा कि खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेल- 2026 की मेजबानी राजस्थान को मिलने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खेल संस्कृति, खेलों के बुनियादी ढांचे और प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस आयोजन की तैयारी के उद्देश्य से खेलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 250 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत किए जाने का भी आग्रह किया है।मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने से स्थानीय एथलीटों को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में भी मदद मिलेगी। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी आधुनिक खेल प्रशिक्षण सुविधाएं और विशेषज्ञ कोचिंग उपलब्ध कराने में उपयोगी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने गत दिसम्बर में केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री से मुलाकात के दौरान भी इस बारे में चर्चा की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!