नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर के सायला थाने के अंतर्गत 09 वर्षीय अनुसूचित जाति (मेघवाल समाज) के बच्चे की मृत्यु पर अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे ने लिया प्रसंज्ञान – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर के सायला थाने के अंतर्गत 09 वर्षीय अनुसूचित जाति (मेघवाल समाज) के बच्चे की मृत्यु पर अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे ने लिया प्रसंज्ञान

😊 Please Share This News 😊

13 अगस्त 2022, जालोर सुराना के सायला थाने के अंतर्गत एक स्कुल में छैलसिंह नाम के शिक्षक द्वारा पिटाई करने पर अनुसूचित जाति के एक 09 वर्षीय बच्चे को चोट आई और काफी दिन भर्ती रहने के बाद आज दोपहर को उसने दम तोड़ दिया | इस विषय में सोशल मिडिया के माध्यम से जानकारी मिलते ही अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे ने प्रसंज्ञान लेते हुवे जालोर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल से बात की और मामले की निष्पक्ष जांच करते हुवे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए | सर्वटे ने बताया कि एसपी जालोर ने उन्हें यह जानकारी दी है कि बच्चा सरस्वती स्कुल में कक्षा 03 का छात्र था और मामले में FIR धारा 302 व SC ST एक्ट के तहत दर्ज किया जा रहा है, जिसकी प्रति उपाध्यक्ष को भिजवा दी जायेगी | सर्वटे ने बताया कि एसपी जालोर अभी स्कुल प्रांगण में ही पूछताछ कर रहे है और कल बच्चे के पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने व बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा | फिलहाल आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया है अर्थार्थ आरोपी पुलिस के समक्ष पेश हो गया है | सर्वटे ने एसपी को निर्देश किये की मामले से सम्बन्धित प्रत्येक स्थिति की रिपोर्ट उन्हें दी जाए |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!