नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नववर्ष पर साईकिले पाकर खिलखिलाई छात्राएं। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नववर्ष पर साईकिले पाकर खिलखिलाई छात्राएं।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/लेदरमेर-स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लेदरमेर में कक्षा नवमी में अध्ययनरत 21 छात्राओं को विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष बलवन्तसिंह, संस्था प्रधान राजेन्द्र प्रसाद धांगड, नि:शुल्क साईकिल वितरण प्रभारी मुकेश कुमार व पीटीआई ममता कुमारी धाबाई के सानिध्य में समारोह आयोजित कर साईकिलें वितरण की गई। इस समारोह में संस्था प्रधान ने सम्बोधित करते हुए बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें बालिका शिक्षा को बढावा मिल सके।कक्षा नवमी में अध्ययनरत छात्राओं के लिए नि:शुल्क साईकिल वितरण भी एक है। जिससे ग्रामीण इलाको में दुर दराज से आने वाली छात्राओं को सहुलियत रहेगी और समय की बचत होगी।एसएमसी अध्यक्ष ने इस पहल के लिए सरकार का धन्यवाद किया एवं छात्राओं को आगे पढ़लिखकर गांव का नाम रोशन करने की अपील की गई।प्रभारी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।इस अवसर पर नारायण लाल जीनगर, विक्रम कुमार, महेन्द्र कुमार, सन्तलाल, रविन्द्र कुमार, एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!