जिला कलक्टर ने कोरा ग्राम में की रात्रि चौपाल,परिवादों को सुनकर उनका मौके पर करवाया समाधान।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल/कोरा-8 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मंगलवार को भीनमाल उपखण्ड के कोरा ग्राम में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, रोडवेज पास, सड़क, विद्युत व पानी की समस्या का समाधान करने, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन दिलवाने सहित 58 परिवाद प्रस्तुत किए जिनको जिला कलक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।रात्रि चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम व पंचायतीराज सहित विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भीनमाल तहसीलदार नीरज कुमारी, सरपंच खेमराज देसाई सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
