नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय सेना द्वारा आर्मी मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन, 153 रोगियों को किया गया लाभांवित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय सेना द्वारा आर्मी मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन, 153 रोगियों को किया गया लाभांवित।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 8 जनवरी। भारतीय सेना की 13 इन्फेन्ट्री बटालियन द्वारा नंदीश्वर जैन बोर्डिंग में एक दिवसीय निःशुल्क आर्मी मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 153 रोगियों को लाभांवित किया गया। शिविर में भूतपूर्व सैनिक संस्थान एवं रोटरी क्लब का सहयोग रहा। नायब सूबेदार स्वरूपसिंह ने बताया कि कैम्प के दौरान फिजिशियन मेजर राजीव रंजन व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माधवी द्वारा मरीजों की जांच कर परामर्श दिया जाकर दवाईयों का वितरण किया गया। भारतीय सेना द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में जालोर शहर व आस-पास के क्षेत्रों के लोग सहित भूतपूर्व सैनिकों के परिवार लाभांवित हुए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के कानाराम व डॉ. पवन ओझा, भूतपूर्व सैनिक नरसाराम बोराणा, हवलदार प्रकाशसिंह, नर्सिंग असिस्टेंट नायक मूले, सेवानिवृत सूबेदार विरमाराम आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!