नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क सुरक्षा माह के दौरान विद्यालयों में होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सड़क सुरक्षा माह के दौरान विद्यालयों में होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 9 जनवरी। जिले में 1 से 31 जनवरी तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा हैं जिसके तहत विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण, नाटक, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिला शिक्षाधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक भेराराम ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर निबंध, चित्रकला, भाषण, नाटक, सामान्य ज्ञान व प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की 15 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेगी तथा ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की 20 जनवरी को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा तथा लघु नाटिका के विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने जिले के समस्त ब्लॉक शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे वे सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता के लिए विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!