जिला कलक्टर ने भाद्राजून ग्राम पंचायत में की रात्रि चौपाल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

रात्रि चौपाल में प्रस्तुत परिवादों को सुनकर उनका मौके पर करवाया समाधान।
आहोर/ भाद्राजून –15 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मंगलवार को आहोर उपखण्ड के भाद्राजून ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया।रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने, भाद्राजून राजकीय अस्पताल में डॉक्टर के रिक्त पद का जल्द भरवाने तथा उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की आवश्यकता बताई। ग्रामीणों ने राजकीय विद्यालयों में विज्ञान संकाय खुलवाने को लेकर भी जिला कलक्टर के समक्ष मांग रखी।रात्रि चौपाल में रोडवेज बसों के नियमित संचालन, पेयजल, सड़क, शिक्षा आदि के विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए जिनको जिला कलक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने को लेकर निर्देशित किया।इस अवसर पर आहोर उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल मीणा, भाद्राजून तहसीलदार चन्दन पंवार, आहोर विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित, सरपंच सुरेन्द्र मीणा, ग्राम विकास अधिकारी निर्मल कुमार बामणीया, सहित अधिकारी व बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
तहसील कार्यालय भाद्राजून का किया निरीक्षण
इस दौरान जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय भाद्राजून का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाएं देखकर राजस्व रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा तहसीलदार सहित राजस्व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
