नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आत्मा योजना में श्रेष्ठ किसान होंगे पुरस्कृत, 25 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आत्मा योजना में श्रेष्ठ किसान होंगे पुरस्कृत, 25 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 17 जनवरी। आत्मा योजना के तहत वर्ष 2024-25 में पंचायत एवं जिला स्तर पर कृषक पुरस्कार दिये जाने के लिए 25 जनवरी, 2025 तक प्रगतिशील कृषकों व पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।कृषि विभाग के उप निदेशक एवं आत्मा के परियोजना निदेशक जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह पुरस्कार कृषि से जुड़ी पांव गतिविधियों-कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन डेयरी, जैविक खेती एवं नवाचार खेती के लिए दिए जाएंगे।जालोर जिले में प्रत्येक पंचायत समिति पर प्रत्येक गतिविधि में एक श्रेष्ठ कृषक का चयन किया जायेगा। जिले की दस पंचायत समितियों में 50 कृषकों का चयन किया जाना हैं। इन 50 कृषकों में से जिला स्तर पर प्रत्येक गतिविधि में श्रेष्ठ दो कृषकों का चयन कर कुल 10 कृषकों का चयन किया जायेगा। पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर पर 25 हजार रूपये प्रति श्रेष्ठ कृषक को दिए जाएंगे। यदि जिला स्तर पर श्रेष्ठ कृषक का राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कृषक के लिए चयन होता है तो 50 हजार रूपये दिए जाएंगे।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!