नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रजक समाज सेवा समिति, पिपरिया द्वारा बैठक सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रजक समाज सेवा समिति, पिपरिया द्वारा बैठक सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

पिपरिया – न्यू गल्ला मंडी परिसर, पिपरिया में रजक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक श्री हरी बाबू बाथरे ने की, संचालन श्री आशीष बाथरे द्वारा किया गया, और विशेष अतिथि के रूप में संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम श्री कैलाश बाथरे उपस्थित रहे।इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों, जिनमें आशीष बाथरे, कैलाश बाथरे, रोहित सोलंकी, विजय सिंह बाथरे, लक्ष्मण मालवीय, बाबूलाल रजक, दीपक कनौजिया, अशोक महोबा, प्रेमलाल बाथरे, दीपक बाथरे (नगर अध्यक्ष, पिपरिया), और विनोद मालवीय शामिल थे, ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दिनांक 23 फरवरी 2025 को स्वच्छता के जनक संत गाडगे जी महाराज की जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे शासकीय सिविल अस्पताल, पिपरिया में होगा, जहां मरीजों को चाय, दूध, और बिस्किट वितरित किए जाएंगे। इसके बाद समाज के सदस्य वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बुजुर्गों को फल वितरित करेंगे और उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। यह पहल समाज में सेवा और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जाएगी।जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम न्यू गल्ला मंडी परिसर में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें संत गाडगे जी महाराज के विचारों और उनके स्वच्छता संदेश को याद किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों और नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस पवित्र अवसर पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!