नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दूरदर्शन के लिए गौरव का क्षण: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) श्रेणी में मतदाता जागरूकता के लिए ईसीआई मीडिया पुरस्कार से हुआ सम्मानित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

दूरदर्शन के लिए गौरव का क्षण: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) श्रेणी में मतदाता जागरूकता के लिए ईसीआई मीडिया पुरस्कार से हुआ सम्मानित।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली -दूरदर्शन को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि इसे मतदाता जागरूकता और शिक्षण पर 360-डिग्री व्यापक अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शामिल “चुनाव का पर्व देश का गर्व” श्रृंखला, जिसमें सूचित और जिम्मेदार मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया है, पर दूरदर्शन को उसके प्रभावशाली कवरेज के लिए मान्यता मिली है।संसदीय चुनाव 2024 के दौरान देश भर में चलाए गए अभियान ने दूरदर्शन की सूचित और सक्रिय नागरिकता को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इसमें शामिल है:
नवोन्मेषी प्रोग्रामिंग: 30 मतदाता शिक्षा लघु फिल्मों का निर्माण और प्रसारण।                                                          बहुभाषी आउटरीच: डीडी नेशनल, डीडी इंडिया और डीडी न्यूज चैनलों पर व्यापक प्रसार, यह सुनिश्चित करना कि संदेश देश के हर कोने तक पहुचें।                                                      आकर्षक विज्ञापन: आकर्षक एल-बैंड विज्ञापन, मग ब्रांडिंग और विज्ञापन (45 सेकेंड/ स्पॉट) का उद्देश्य लाखों लोगों को लोकतंत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।                                     अपने रचनात्मक और समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से, दूरदर्शन ने देश भर के मतदाताओं,विशेष रूप से पहली बार हिस्सा लेने वालों

दूरदर्शन महानिदेशक, सुश्री कंचन प्रसाद भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सम्मान प्राप्त करती हुईं

को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सफलतापूर्वक सशक्त बनाया।यह सम्मान पाकर दूरदर्शन लोगों की भरोसेमंद आवाज बने रहकर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि करता है।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!