गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक संस्कृति की दिखी झलक।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 27 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर रविवार को सायंकाल नगरपरिषद परिसर स्थित वीरम मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक गीत व पर्यावरण के प्रति जन चेतना पर आधारित नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। इसके उपरान्त राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की।
गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्या भारती इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘तेरा ही हिमालय आकाश छू ले…….’’, गोल्डन फ्यूचर स्कूल द्वारा ‘‘ना झुका है न झुकने देंगे….’’ व ‘‘लहराता है परचम हर दिशा…’’ गीत पर पैरोडी नृत्य, राबाउमावि प्रताप चौक, जालोर की बालिकाओं द्वारा मैं मर भी जाउ तो ये वतन याद रहेगा…’’ व मेरा रंग दें बसंती चोला…’’, मगारावि शान्ति नगर के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘आज दिल पर हाथ रखकर कसम खा ली…’’, विवेकानंद आदर्श सीनियर सैकण्डरी स्कूल द्वारा पर्यावरण के प्रति जन चेतना पर आधारित ‘‘ पेड़ बचाओ… व हरि गिरी नंदिनी…’ गीत पर नृत्य, पीएमश्री राउमावि जालोर द्वारा ‘‘मेरा देश है खुबसूरत…’’ गीत पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर राजस्थनी लोक संस्कृति एवं देशभक्ति की झलक बिखेरी।
इसी प्रकार मगारावि शिवाजी नगर जालोर द्वारा ‘‘ओ पहन चली तीन रंग की चोली…’’, राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर की ‘‘भारत की बेटी…’’, सेन्ट पॉल स्कूल द्वारा ‘‘ मैं लड़ जावा…’’, सुबोध इंग्लिश एकेडमी द्वारा ‘‘माई तेरी मिट्टी बुलाएं…’’गीत पर नृत्य,
सेन्टर राजेश्वर स्कूल द्वारा ‘‘तेरी मिट्टी में मिल जावा…’’ व शान्ति बाल निकेतन द्वारा ‘‘कहते है हमको प्यार से इण्डिया वाले…’’ पर पैरोडी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी, अनिल शर्मा व निशा कुट्टी ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भेराराम, प्रधानाचार्य ज्ञानी राठौड़, उप प्राचार्य पदमा नागर, दयावती चारण, रितु जाखड़ सहित अधिकारी-कार्मिक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
