नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कलक्टर ने कलैण्डर का किया विमोचन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

झालावाड, 31 जनवरी। जिला प्रशासन झालावाड़ द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं सुशीला देवी चेरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को नशा छोड़ने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2025 के कलैण्डर का प्रकाशन किया गया है। जिसका विमोचन शुक्रवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा मिनी सचिवालय में किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि इस कलैण्डर में नशा छोड़ने हेतु जागरूकता संदेशों का समावेश किया गया है। उन्होने बताया कि इस कलैण्डर को सभी राजकीय कार्यालयों सहित आमजन तक पहुंचाया जाएगा ताकि नशा मुक्ति के लिए अधिक से अधिक लोगो को जागरूक किया जा सके।
इस दौरान सुशीला देवी चेरिटेबल सोसायटी के प्रतिनिधि दीपक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
