नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है आम बजट : जसराज राजपुरोहित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है आम बजट : जसराज राजपुरोहित।

😊 Please Share This News 😊

जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने बताया मध्यम वर्ग और किसानों को समर्पित बजट।
जालोर- जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने 2025-26 के आम बजट को मध्यम वर्ग और किसानों को समर्पित बजट बताया है। आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह आम बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है। श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में यह बजट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा । उन्होंने कहा टैक्स स्लैब में छूट की सीमा 12 लाख करने से देश के मध्यम वर्ग को बहुत बड़ा फायदा हुआ है । यह आम बजट नारी, युवा, किसान और गरीब,इन्ही चार ‘अमृत स्तंभों’ पर टिका है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्ही चार वर्गों को देश की महत्वपूर्ण जातियां बताया हैं, जिनके उत्थान से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा।जसराज राजपुरोहित ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनानुसार ये चारों जातियां जब सारी समस्याओं से मुक्त होंगी और सशक्त होंगी तभी स्वाभाविक रूप से देश की हर जाति सशक्त और पूरा देश उन्नत होगा और इस आम बजट से यह सभी वर्ग पूरी तरह समृद्ध होंगे ।जसराज राजपुरोहित ने कहा है कि किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा पांच लाख करने से लगभग आठ करोड़ों किसानों को फायदा होगा। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए विशेष फंड का प्रावधान इस बजट में किया गया है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की शुरुआत भी की गई है जिससे किसान और खुशहाल होगा।
जसराज राजपुरोहित ने कहा कि बजट में बड़े सुधारों पर जोर दिया गया है और यह बजट किसानों और युवाओं का बजट है। उन्होंने कहा कि इस बार बजट में करों में सुधार किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है मौजूदा बजट सरकार का खजाना भरने की बजाय, देश के नागरिकों की जेब और बचत बढ़ाने पर केंद्रित है। यह बजट नागरिकों के विकास को बढ़ावा देने और उन्हें विकास का भागीदार बनाने के लिए मजबूत नींव रखता है। इस दृष्टिकोण से यह बजट पूरी तरह से अलग है और देश को विकसित बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति को अगले 5 साल में टर्म लोन देने का प्रस्ताव स्वागत योग्य है। जसराज राजपुरोहित कहा है कि कुल मिलाकर यह आम बजट राष्ट्र की उन्नति में एक मील का पत्थर साबित होगा ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!