जालोर महोत्सव को भव्य-दिव्य बनाना व नवाचार के प्रयोग करना हमारी प्राथमिकता- अतिरिक्त जिला कलक्टर।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल -स्थानीय शहर के विकास भवन में जालोर महोत्सव के भीनमाल में आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे अतिरिक्त जिला कलेक्टर, तहसीलदार, नागपालिका ईओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।जालोर महोत्सव के भीनमाल उपखण्ड के समन्वयक पंकज कुमार माली ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारे संस्कृति और परिवेश को वर्तमान पीढ़ी तक पहुचा, जालोर के गौरव को समाज के आगे रखने के ध्येय के साथ करवाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी को लेकर बैठक में सभी लोगों से आवश्यक सुझाव और नवाचार को लेकर सुझाव मांगे गए। साथ ही उन्होंने बताया कि 14 फरवरी की शाम को दीपदान कार्यक्रम के साथ जालोर महोत्सव का आगाज करते हुए 17 फरवरी को समापन सत्र के साथ कार्यक्रम सम्पूर्ण किया जाएगा। इसी के साथ आगामी 5 फरवरी को शाम 5 बजे पुनः बैठक का आयोजन कर उक्त दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों को करवाने को लेकर योजना बनाई जाएगी
व अलग अलग कार्यक्रमों के प्रभारी बनायें जाएँगे। इस दौरान शहर के विभिन्न गणमान्य लोग व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
